आज कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुईं, कुछ राज्यों में कोरोना मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

आज कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुईं, कुछ राज्यों में कोरोना मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,67,334नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4529 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,89,851 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 86.23 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 12.66 फीसदी है। मृत्यु दर 1.11 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 14.09 फीसदी हो गया है। 17 मई को 20,08,296 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 31,88,98,780 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अब उन राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आई है, जहां अब तक रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के नए केस में काफी गिरावट आई है। बीते 2 हफ्तों के दौरान बिहार के 38 में से 18 जिलों में कोविड मामले कम हुए हैं, वहीं मध्य प्रदेश के 52 में से 33 जिलों में केस कम हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र के 36 में से 24 जिलों में केस घटे हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

211501

1254291

9580

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

223

6359

92

अरुणाचल प्रदेश

2397

19977

88

असम

47740

290774

2344

बिहार

64699

595377

4039

चंडीगढ़

7035

48831

647

छत्तीसगढ़

90382

823113

12036

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

704

8944

4

दिल्ली

50863

1329899

22111

गोवा

23946

112633

2197

गुजरात 

99443

660489

9269

हरियाणा

75914

626852

6923

हिमाचल प्रदेश 

34888

129330

2460

जम्मू एंड कश्मीर 

50925

197701

3293

झारखंड

31528

284805

4601

कर्नाटक

575049

1674487

22838

केरल

347989

1846105

6612

लद्दाख

1583

15031

170

लक्षद्वीप

1282

3915

15

मध्य प्रदेश 

82967

652612

7139

महाराष्ट्र 

422249

4927480

83777

मणिपुर

6605

33466

612

मेघालय

5332

19185

355

मिजोरम

2129

7094

29

नागालैंड

4407

14079

228

ओडिशा

94350

536595

2357

पुडुचेरी

17477

69060

1212

पंजाब

72277

427058

12317

राजस्थान

159455

713129

7080

सिक्किम

3050

8427

212

तमिलनाडु

242929

1403052

18369

तेलांगना

48110

485644

3012

त्रिपुरा

5924

36402

450

उत्तराखंड

76232

214426

5132

उत्तर प्रदेश 

136342

1483249

18072

वेस्ट बंगाल

131793

1026492

13576

भारत में कुल मामले

3226719

21986363

283248


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।